Quote :

" लक्ष्य निर्धारण एक सम्मोहक भविष्य का रहस्य है " -टोनी रॉबिंस

National

शिवसेना के पूर्व सांसद राजेंद्र गावित भाजपा में शामिल

Date : 07-May-2024

 मुंबई, 07 मई । पालघर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजेंद्र गावित मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा में गावित का स्वागत उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने किया।



देवेंद्र फड़णवीस ने पत्रकारों को बताया कि गावित पिछले चुनाव में पालघर से भाजपा सांसद चुने गए थे। 2019 में शिवसेना से भाजपा का गठबंधन था और उस वक्त शिवसेना के साथ समझौते की वजह से गावित शिवसेना में शामिल हुए थे और पालघर सीट पर चुनाव लड़कर विजई हुए थे। इस बार भाजपा और शिवसेना शिंदे समूह के बीच समझौते में पालघर की सीट भाजपा के पास है। इसलिए इस सीट पर भाजपा ने हेमंत सावरा को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद राजेंद्र गावित ने फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी में उन्हें यथोचित सम्मान दिया जाएगा।



राजेंद्र गावित ने देवेंद्र फड़णवीस और बावनकुले का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति में कुछ समझौते तो करने ही पड़ते हैं। आज मैं घर लौट रहा हूं।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement