Quote :

" लक्ष्य निर्धारण एक सम्मोहक भविष्य का रहस्य है " -टोनी रॉबिंस

National

पंजाब के फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से शेर सिंह घुबाया होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

Date : 07-May-2024

 नई दिल्ली, 07 मई । पंजाब के फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से शेर सिंह घुबाया कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव के लिए फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार के रूप में शेर सिंह घुबाया की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी। कांग्रेस पार्टी ने आज (मंगलवार) इनके नाम की विधिवत घोषणा भी कर दी।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सुखबीर बादल ने कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को 1,98,850 वोटों से हराया था। 2019 में सुखबीर से शिकस्त का सामना करने वाले शेर सिंह घुबाया ने 2014 में शिरोमणी अकाली दल (शिअद) की टिकट पर जीत दर्ज की थी। शेर सिंह ने 2014 में कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराया था। 1998 से अब तक शिरोमणि अकाली दल फिरोजपुर सीट पर अपना वर्चस्व कायम रखने में साबित हुई है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement