गुजरात गुजरात राज्य मार्ग वाहन व्यवहार निगम में बंपर भर्ती, चालक-परिचालक के 8,917 पद भरे जाएंगे | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।"— विवेक बिंद्रा

National

गुजरात गुजरात राज्य मार्ग वाहन व्यवहार निगम में बंपर भर्ती, चालक-परिचालक के 8,917 पद भरे जाएंगे

Date : 06-Jun-2026

 गांधीनगर, 05 जून । गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) ने बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी भर्ती की घोषणा की है। यह जानकारी जीएसआरटीसी के आधिकारिक भर्ती परिपत्र के आधार पर जारी की गई है। निगम द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार चालक और परिचालक के कुल 8,917 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 4,318 परिचालक तथा 4,599 चालक पद शामिल हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 6 जून से 5 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

निगम के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के शुरुआती पांच वर्षों तक 26,000 रुपये प्रतिमाह निश्चित वेतन दिया जाएगा। परिचालक

(कंडक्टर) पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं (10+2) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। अभ्यर्थी के पास आरटीओ द्वारा मान्य वैध कंडक्टर लाइसेंस और बैज होना अनिवार्य है। साथ ही दृष्टि पूरी तरह सामान्य होनी चाहिए।

चालक पद के लिए भी शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। इस पद के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है तथा आरक्षित वर्ग को पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 162 सेंटीमीटर (अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 160 सेंटीमीटर) और महिला उम्मीदवारों के लिए 158 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। चालक पद के लिए रंग-अंधता नहीं होनी चाहिए।

पुरुष उम्मीदवारों के पास कम से कम चार वर्ष पुराना हेवी ड्राइविंग लाइसेंस, बैज तथा डीजल वाहन चलाने का चार वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए हेवी लाइसेंस और बैज अनिवार्य रहेगा। जिन महिला उम्मीदवारों के पास भारी वाहन चलाने का अनुभव नहीं होगा, उन्हें निगम द्वारा स्वचालित ड्राइविंग परीक्षण केंद्र में दो माह का विशेष प्रशिक्षण देकर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement