अध्यापन से संबंधित समस्याओं को मुझ तक पहुंचाएं:बेसिक शिक्षा अधिकारी | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।"— विवेक बिंद्रा

National

अध्यापन से संबंधित समस्याओं को मुझ तक पहुंचाएं:बेसिक शिक्षा अधिकारी

Date : 06-Jun-2026

 वाराणसी, 06 जून। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र दुबे के नेतृत्व में वाराणसी के नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह से उनके कार्यालय में अध्यापकों ने मुलाकात कर उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों से मिलकर अपील करते हुए कहा कि आपके कार्य स्थलों पर अध्यापन से संबंधित समस्याओं को मुझ तक पहुंचाएं। जिससे विभाग आपकी समस्या का समाधान कर सकें।

बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्वागत के बाद अध्यापकों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद(बोर्ड ऑफिस) में नवागत अपर सचिव भास्कर मिश्र से उनके कार्यालय में मिलकर नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामना प्रेषित किया। भास्कर मिश्रा ने अध्यापकों की बातों को सुना और हर संभव कार्य करने के लिए कहा।

आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र दुबे ने कहा कि वाराणसी में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों से मिलने वाले दिशा निर्देश का पालन करने और अच्छी शिक्षा देने की उद्देश्य से अध्यापक कार्य करते हैं। आज अपने नवागत अधिकारियों से मिलकर उनका स्वागत कर हम लोगों ने परिचय किया है। आगे मिलने वाली दिशा निर्देश का हम पालन करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement