अयोध्याधाम के अष्ट देवालयों में प्राण प्रतिष्ठान अनुष्ठान शुरू | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Travel & Culture

अयोध्याधाम के अष्ट देवालयों में प्राण प्रतिष्ठान अनुष्ठान शुरू

Date : 03-Jun-2025

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर के साथ अन्य सात देवालयों में देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान आज सुबह शुरू 6:30 बजे हो गए। सभी देवालयों को फूलों से सजाया गया है। स्वर्ण जड़ित शिखर कलश संपूर्ण आभा के साथ चमक रहा है।

अनुष्ठान समारोह पांच जून को राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की वेबसाइट में महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। घोषणा के अनुसार, पांच जून को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक कोई पास नहीं बनेंगे। साथ ही पहले से जारी किए गए पास इस अवधि में निरस्त माने जाएंगे।

अनुष्ठान के तहत रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा और अन्य भजनों का पाठ किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह पांच जून को होगा। इसमें राम दरबार (श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी) की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ सात अन्य मंदिरों में प्रतिमाओं की स्थापना की जानी है। सभी मंदिरों में इसके लिए मूर्तियों के शुद्धिकरण की प्रक्रिया सुबह से ही शुरू कर दी गई है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक एक्स हैंडल के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित अष्ट देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर सोमवार को पूज्य संतों, आचार्यों, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के न्यासीगण, प्रबुद्ध नागरिकों और अपार जनसमूह की उपस्थिति में पुण्य सलिला सरयू के तट से मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement