श्रीराम जन्मभूमि में झूलनोत्सव : सोने के झूले पर विराजे रामलला | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Travel & Culture

श्रीराम जन्मभूमि में झूलनोत्सव : सोने के झूले पर विराजे रामलला

Date : 30-Jul-2025

राम मंदिर में नागपंचमी से शुरू हुआ सावन झूला उत्सव

श्री राम जन्मभूमि में नाग पंचमी तिथि मंगलवार से राम मंदिर में झूलनोत्सव प्रारंभ हो गया है। यह उत्सव भव्य दिव्य रूप में मनाया जा रहा है। गर्भ गृह भूतल पर रामलला सोने के झूले पर झूला झूल रहे हैं। आज से भगवान स्वर्ण जड़ित झूले पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दें रहे हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियाें ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि रामनगरी में सदियों से झूलनोत्सव की परंपरा प्रवाहमान है। सावन में रामलला को झुलाने की परंपरा में इस बार सोने के झूले की भव्य झलक श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूतल पर भव्य स्वरूप में विराजमान रामलला इस सावन में स्वर्ण जड़ित झूले पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे।

स्वर्ण जड़ित झूले को मुंबई के कारीगरों ने पांच किलो सोने से तैयार किया है। इस झूले की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इस झूले में हीरे, माणिक और पन्ना भी जड़े हुए हैं। आज से सावन पूर्णिमा तक की प्रत्येक संध्या, मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन की सरगम के साथ झूला झूलते रामलला के दर्शन होंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement