श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने वास्कादुवे श्री सुभूति महा विहाराया में प्रतीकात्मक अशोक स्तंभ की आधारशिला रखी है।
भारत-श्रीलंका के ऐतिहासिक और धार्मिक संबंधों में महत्वपूर्ण अध्याय शुरू करते हुए श्री झा ने कहा कि श्रीलंका में अशोक स्तंभ का शिलान्यास दोनों देशों के सदियों पुराने संबंधों को परिलक्षित करता है।
