पुतिन और ट्रम्प के बीच फोन वार्ता, ईरान और यूक्रेन पर चर्चा | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

पुतिन और ट्रम्प के बीच फोन वार्ता, ईरान और यूक्रेन पर चर्चा

Date : 04-Jul-2025

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के साथ फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि यूक्रेन के खिलाफ उनका अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते। दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक चली यह वार्ता ईरान और यूक्रेन के मुद्दों पर केंद्रित रही।

वार्ता के बाद क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने पत्रकारों को बताया कि मॉस्को वर्तमान संघर्ष का कूटनीतिक समाधान खोजने के प्रयास जारी रखेगा, लेकिन युद्ध के मूल कारणों को नजरअंदाज नहीं करेगा। पुतिन ने ट्रम्प के युद्धविराम के आह्वान को अस्वीकार करते हुए कहा कि करीब साढ़े चार साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए जल्दबाजी नहीं की जा सकती। हालांकि, उन्होंने कीव के साथ राजनीतिक वार्ता के जरिए समाधान खोजने की इच्छा ज़रूर जताई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement