रूस: कोरोना टीका 'स्पूतनिक वी' के निर्माण से जुड़े वैज्ञानिक की हत्या | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

रूस: कोरोना टीका 'स्पूतनिक वी' के निर्माण से जुड़े वैज्ञानिक की हत्या

Date : 04-Mar-2023

 मॉस्को, 04 मार्च (हि.स.)। रूस के प्रमुख चिकित्सा विज्ञानी आंद्रे बोतिकोव की उनके घर पर हत्या कर दी गई। 47 वर्षीय आंद्रे की कोविड-19 रोधी टीका ‘स्पूतनिक वी’ तैयार करने वाले वैज्ञानिकों में प्रमुख भूमिका रही है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट्स में दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैज्ञानिक आंद्रे बोतिकोव की उनके आवास पर बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस रिपोर्ट में ‘इंवेस्टिगेटिव कमेटी ऑफ द रूसी फेडरेशन’ के हवाले से साफ किया गया है कि ‘गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स’ में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में काम करने वाले आंद्रे बोतिकोव गुरुवार को अपने अपार्टमेंट में मृत मिले हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2021 में कोविड टीके के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए बोतिकोव को ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड’ पुरस्कार से सम्मानित किया था। बोतिकोव उन 18 वैज्ञानिकों में हैं, जिन्होंने 2020 में ‘स्पूतनिक वी’ टीका विकसित किया था। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement