इंडोनेशिया में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत, कई लापता | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

इंडोनेशिया में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत, कई लापता

Date : 07-Mar-2023

 जकार्ता, 6 मार्च (हि.स.)। इंडोनेशिया के सुदूर नतुना क्षेत्र के एक द्वीप पर सोमवार को मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। राष्ट्रीय आपदा निवारण एजेंसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि नतुना के सेरासन गांव में आसपास की पहाड़ियों से भारी मात्रा में मिट्टी घरों पर गिर गई। बचाव कर्मियों ने 11 शव बरामद किए हैं और अधिकारियों का अनुमान है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

मुहारी ने बताया कि बहुत से लोग जिन्हें मदद की जरूरत है, हम उन तक नहीं पहुंच पाए क्योंकि हमें अभी भी प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि लगभग 50 लोग अब भी लापता हैं।

स्थानीय आपदा एजेंसी में आपातकालीन राहत कार्यों का नेतृत्व करने वाले जुनैना ने बताया कि दर्जनों सैनिक, पुलिस और स्वयंसेवक दक्षिण चीन सागर के किनारे नतुना समूह में पानी की तेज लहरों से घिरे एक सुदूर द्वीप पर तलाश अभियान में शामिल हुए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement