ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर बहकर आया भारतीय रॉकेट का मलबा ! | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर बहकर आया भारतीय रॉकेट का मलबा !

Date : 31-Jul-2023

 ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर बहकर आई एक रहस्यमयी वस्तु वहां के लोगों व वैज्ञानिक समुदाय के लिए आकर्षण का केंद्र बन गयी है। ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने उक्त वस्तु को भारतीय रॉकेट का मलबा करार दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के सुदूर तटीय क्षेत्र ज्यूरियन बे के पास एक रहस्यमयी वस्तु देखी गयी। इसके बाद लोगों ने उसकी तस्वीरें खींचने के अलावा उसके साथ सेल्फी लेना और तस्वीरें खिंचवाना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर लोगों को उससे दूर किया। इसकी पहचान के कयास भी लगाए जाने लगे। कोई इसे सेना से जोड़ कर देख रहा था, तो किसी ने इसे मलेशियाई एयरलाइंस की लापता उड़ान से जोड़ा। इसकी पड़ताल वैज्ञानिकों को सौंपी गयी, तो इसकी पहचान रॉकेट के हिस्से बार्नेकल के रूप में हुई।

ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि यह वस्तु संभवतः भारतीय रॉकेट का मलबा है। एजेंसी से जुड़े वैज्ञानिक इसे भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के तीसरे चरण का मलबा बता रहे हैं। उनका कहना है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मध्यम-लिफ्ट प्रक्षेपण यान का संचालन करता है। ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी इसकी पुष्टि करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। मलबे के रूप में मिली वस्तु की ऊंचाई लगभग 2 मीटर है। इसके ऊपर से केबल लटक रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement