बीजिंग में मूसलाधार बारिश, दो की मौत, बाढ़ में बहे वाहन | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

बीजिंग में मूसलाधार बारिश, दो की मौत, बाढ़ में बहे वाहन

Date : 01-Aug-2023

 चीन की राजधानी बीजिंग में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश से कई जगह तबाही हुई है। बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आए लोगों में से दो की मौत हो गई। शहर के बाहरी इलाके में सैकड़ों कारें बह गईं। अधिकारियों ने सबसे खतरनाक बाढ़ की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

चीन के अधिकारियों का कहना है कि आज भी बरसात जारी रहने की संभावना है। फॉरबिडन सिटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। समीपवर्ती जिलों में नदियां उफान पर हैं। सालभर सूखे रहने वाले जलाशय लबालब हो गए हैं। बीजिंग के बाढ़ प्रभावित मेंटौगौ जिले में 5,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement