यूक्रेन आक्रामक, फिर मॉस्को की ऊंची इमारतों को बनाया निशाना | The Voice TV

Quote :

"कल से सीखो, आज के लिए जियो, कल के लिए आशा रखो।"

International

यूक्रेन आक्रामक, फिर मॉस्को की ऊंची इमारतों को बनाया निशाना

Date : 01-Aug-2023

 पिछले डेढ़ साल से युद्ध की विभीषिका में झुलस रहे रूस और यूक्रेन और आक्रामक हो गए हैं। यूक्रेन ने तीन दिन में दूसरी बार मंगलवार सुबह मॉस्को पर ड्रोन हमला किया। इस बार यूक्रेन ने रूस की राजधानी की ऊंची इमारतों को निशाना बनाया।

रशियन सैन्य अधिकारियों ने कहा कि इस ड्रोन को मार गिराया है। इस दौरान एक अन्य ड्रोन ऊंचे टॉवर से टकरा गया। इससे पहले 30 जुलाई को यूक्रेन के ड्रोन ने मॉस्को की दो इमारतों को निशाना बनाया था।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि उसके बलों ने 'कीव के एक और आतंकवादी हमले को विफल कर दिया' और शहर के केंद्र के पश्चिम में उपनगरों में दो ड्रोन गिरा दिए।

गोलीबारी में चार की मौतः इस बीच क्रेमलिन समर्थित अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में रूस के कब्जे वाले डोनेट्स्क क्षेत्र के कम से कम चार निवासी सोमवार को यूक्रेनी गोलाबारी में मारे गए। हमलों में अपार्टमेंट और यात्री बसों को नुकसान पहुंचा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement