एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग अब 19 जून को | The Voice TV

Quote :

"हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छा सोचें।" — गौतम बुद्ध

Science & Technology

एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग अब 19 जून को

Date : 14-Jun-2025

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए बहुप्रतीक्षित एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन अब 19 जून को लॉन्च होगा। यह मिशन भारत के लिए गर्व का क्षण होगा, क्योंकि शुभांशु शुक्ला, राकेश शर्मा के बाद दूसरे भारतीय होंगे, जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर कदम रखेंगे। इससे पहले शुभांशु का एक्सिओम-4 मिशन कई बार टल चुका है।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को एक्स पोस्ट में बताया कि एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग की तिथि अब 19 जून के लिए पुनर्निर्धारित की गयी है। स्पेस एक्स टीम ने पुष्टि की कि लॉन्चिंग को पहले स्थगित करने वाले सभी मुद्दों का उचित समाधान कर लिया गया है।

यह मिशन 19 जून को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन-9 रॉकेट पर उड़ान भरेगा। यह मिशन भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसमें भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन एवं अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय दल में शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि एक्सिओम-4 मिशन को 11 जून की शाम को लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते इसे रोकना पड़ा था। इससे पहले यह मिशन 29 मई, 8 जून और 10 जून को भी किसी न किसी कमी के चलते टाला जा चुका है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement