अपकमिंग फिल्म 'ऑल इंडिया रैंक' 23 फरवरी को होगी रिलीज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

अपकमिंग फिल्म 'ऑल इंडिया रैंक' 23 फरवरी को होगी रिलीज

Date : 06-Feb-2024

 फिल्म ऑल इंडिया रैंक के निर्माताओं के बाद विक्की कौशल ने फिल्म 'ऑल इंडिया रैंक' ट्रेलर को री शेयर किया है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म का ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। विक्रांत मेस्सी की 12वीं फेल के बाद अब एक और कंपटीशन एग्जाम पर बेस्ड फिल्म रिलीज होने वाली है। ऑल इंडिया रैंक में दी जाने वाली एग्जाम में खतरनाक कंपटीशन देखने को मिलता है। इस पर बेस्ड इस फिल्म में इंजीनियर स्टूडेंट्स का संघर्ष देखने को मिलने वाला है। यूपीएससी के बाद आईआईटी फिल्म का धमाका होने वाला है।

संजय राउत्रे और सरिता पाटिल द्वारा निर्मित, फिल्म गायत्री एम द्वारा सह-निर्मित है। यह मूवी 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में बोधिसत्व शर्मा, समता सुदीक्षा, शशि भूषण, गीता अग्रवाल और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं।

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement