नितेश तिवारी की रामायण में साईं पल्लवी की जगह जान्हवी कपूर की अटकलें | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

नितेश तिवारी की रामायण में साईं पल्लवी की जगह जान्हवी कपूर की अटकलें

Date : 08-Feb-2024

 नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित रामायण की कास्टिंग में एक बड़ा बदलाव की खबर है। जानकारी के अनुसार जान्हवी कपूर देवी सीता की भूमिका में साई पल्लवी की जगह लेने के लिए तैयार हैं। फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के बावजूद, कास्टिंग निर्णय को लेकर अटकलें तेज हैं।

नितेश तिवारी की इस फ़िल्म ने अपनी घोषणा के बाद से काफी प्रसिद्धि हासिल की है, विशेष रूप से इस खुलासे के बाद कि रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी देवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। रणबीर कपूर जल्द ही रामायण की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू होगी और आगे के शेड्यूल के लिए रणवीर को लंदन जाने से पहले लगभग 60 दिन तक शूटिंग करने की उम्मीद है। अन्य कास्टिंग अपडेट में, अनुभवी अभिनेता सनी देओल को भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। इसके अलावा, लारा दत्ता को फिल्म में कैकेयी का किरदार निभाने की पुष्टि हो गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement