'योद्धा' का दमदार टीजर हुआ रिलीज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

'योद्धा' का दमदार टीजर हुआ रिलीज

Date : 20-Feb-2024

मुंबई । सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछले लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म 'योद्धा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में 13 हजार फीट की ऊंचाई से दुबई में फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया था। वहीं अब मेकर्स दमदार एक्शन सीक्वेंस के साथ फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। वहीं इस टीजर को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि 'हमने उड़ान भर दी है.. आप सभी इस हाई-ऑक्टेन एक्शन के लिए तैयार हो जाइए...'


वहीं टीजर की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा फूल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। हाथों में बंदूक लिए सिद्धार्थ आतंकियों के साथ जमकर मार-धार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे एक आर्मी ऑफिसर के किरदार नजर आ रहे हैं, जहां वह अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस को उनका ये धांसू अवतार खूब पसंद आ रहा है। वहीं टीजर को भी दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं।

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement