जन विश्वास रैली में खेसारी लाल ने राजद कार्यकर्ताओं का किया मनोरंजन | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

जन विश्वास रैली में खेसारी लाल ने राजद कार्यकर्ताओं का किया मनोरंजन

Date : 03-Mar-2024

 पटना, 03 मार्च )। राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को राजद की जन विश्वास महारैली में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव ने मंच पर 'तेजस्वी के बिना सुधार न होई' गाना से कार्यकर्ताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।



रैली में शामिल होने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए पटना में भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव को बुलाया गया है। खेसारी यादव ने जब 'तेजस्वी के बिना सुधार ना होई और लालू बिना चालू ई बिहार ना होई' गाया तो राजद समर्थक थिरकने को विवश हो गये। रैली को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खेसारी यादव ने मंच से कहा कि पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली नहीं महोत्सव होने जा रहा है।



इस मौके पर राजद नेताओं ने खेसारी लाल यादव को सम्मानित किया। राजद का झंडा हाथों में लेकर भारी संख्या में लोग खेसारी लाल का प्रोग्राम देखने पहुंचे थे। मौके पर खेसारी ने कहा कि आज ऐसा नहीं होता तो हम एकजुट नहीं होते। मैं आज आप सबके बीच गा रहा हूं यह भी संयोग है। तेजस्वी यादव को बड़ा करने में आप सबका बहुत बड़ा योगदान है। जिस दिन आपका आशीर्वाद पड़ जाता है तो एक भैंस चराने वाला भी खेसरिया हो जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गोविन्द
 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement