रोहित शेट्टी ने शेयर किया 'लेडी सिंघम' दीपिका पादुकोण का धमाकेदार लुक | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

रोहित शेट्टी ने शेयर किया 'लेडी सिंघम' दीपिका पादुकोण का धमाकेदार लुक

Date : 21-Apr-2024

 पिछले काफी दिनों से रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर हर कोई काफी उत्सुक है। रोहित पिछले कई दिनों से इस फिल्म के एक्टर्स के लुक शेयर कर रहे हैं। इसी तरह रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण का लुक भी शेयर किया है।



रोहित शेट्टी ने दीपिका का लुक इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मेरा हीरो…रील में भी और रियल में भी… लेडी सिंघम।’ वही गॉगल्स और पुलिस की वर्दी में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका फिलहाल प्रेगनेंट हैं और 'सिंघम अगेन' की शूटिंग कर रही हैं। कुछ दिनों पहले सेट पर उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं।



'सिंघम अगेन' की बात करें तो फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। वहीं, अजय देवगन फिल्म में एकबार फिर सिंघम के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका, करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement