चार महीने की गर्भवती दीपिका फिल्म 'सिंघम अगेन' में एक्शन सीन करती नजर आएंगी | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

चार महीने की गर्भवती दीपिका फिल्म 'सिंघम अगेन' में एक्शन सीन करती नजर आएंगी

Date : 04-May-2024

 बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कुछ दिन पहले दीपिका-रणवीर ने फैंस को ये खुशखबरी दी थी। दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान खुद को ज्यादा से ज्यादा समय दे रही हैं। साथ ही वह बची हुई शूटिंग भी पूरी करती नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले दीपिका को ‘सिंघम अगेन’ के सेट पर स्पॉट किया गया था। अब सेट से एक बार फिर उनकी फोटो सामने आई है।



इस फिल्म में वह एक महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले उन्हें ‘सिंघम’ के सेट पर एक पुलिस अधिकारी के रूप में शूटिंग करते हुए देखा गया था। इन तस्वीरों में दीपिका का बेबी बंप भी नजर आया। अब जूनियर आर्टिस्ट के साथ दीपिका की फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में दीपिका जूनियर आर्टिस्ट के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी नजर आ रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement