सर्जरी के बाद भोलेनाथ की शरण में पहुंची दिव्यांका त्रिपाठी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

सर्जरी के बाद भोलेनाथ की शरण में पहुंची दिव्यांका त्रिपाठी

Date : 20-May-2024

 मुंबई ।  'ये हैं मोहब्बतें' एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भले ही इन दिनों टीवी शोज से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। आए दिन दिव्यांका त्रिपाठी अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं सर्जरी के बाद हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के साथ मंदिर पंहुची और शिव जी की पूजा अर्चना की। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने पति के साथ भगवान शिव की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं।

इस दौरान कपल को भगवान शिव और देवी दुर्गा की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी फोटो में कपल मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर क्यूट सी स्माइल दिख रही है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने कैप्शन में लिखा है- 'ओम नमः शिवाय... ओम दुर्गाय नमः... श्री गणेशाय नम. हम अपने चाहने वालों के लिए प्रार्थना करते हैं, आप हमारी प्रार्थनाओं का एक अभिन्न हिस्सा हो।'

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement