क्रिमिनल जस्टिस 4' का पहला वीडियो रिलीज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

क्रिमिनल जस्टिस 4' का पहला वीडियो रिलीज

Date : 20-May-2024

 पंकज त्रिपाठी का दिखा नया अंदाज

 

मुंबई।  'क्रिमिनल जस्टिस' सीरीज पंकज त्रिपाठी द्वारा निर्देशित सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। 'क्रिमिनल जस्टिस' के पहले तीन सीजन हिट होने के बाद अब इसका चौथा सीजन भी जल्दी ही ओटीटी पर दस्तक देने वाला है। माधव मिश्रा एक नए ट्विस्ट के साथ नई की कहानी लेकर हाजिर हो चुके हैं। 'क्रिमिनल जस्टिस 4' के नए वीडियो में माधव मिश्रा का नया और दबंग अंदाज देखने को मिल रहा है।

कोर्टरूम ड्रामा 'क्रिमिनल जस्टिस' के चौथा सीजन की पहली झलक सामने आ चुकी है। माधव मिश्रा को इस बार और भी ज्यादा पेचीदा केस लड़ाते देखने वाले हैं, जिसे सुलझाने की कोशिश में वो लगे हुए हैं। क्रिमिनल जस्टिस के पिछले 3 सीजन लोगों को इतने पसंद आए की दर्शक इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' का पहला वीडियो शेयर करते हुए कोर्टरूम ड्रामा दिखाया है।

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement