जारी होने वाला है 'कुबेर' से अभिनेत्री का पहला पोस्टर | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

जारी होने वाला है 'कुबेर' से अभिनेत्री का पहला पोस्टर

Date : 05-Jul-2024

 अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए जाना पहचाना नाम हैं। बीते कुछ समय में वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। वह पिछले साल रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' का भी हिस्सा हैं। इस वक्त वह अपनी एक और आगामी फिल्म कुबेर को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म एक पैन-इंडिया ड्रामा फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ दो अन्य बड़े सितारे भी नजर आने वाले हैं।

 

'कुबेर' की टीम ने साझा की जानकारी

रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इस वक्त उनकी अगली फिल्म की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सिनेमा के दो बड़े दिग्गज कलाकार धनुष और नागार्जुन भी नजर आएंगे। हाल में ही फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने अभिनेत्री के किरदार का प्री-लुक जारी किया है, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अभिनेत्री की फिल्म से पहला झलक जारी किए जाने को लेकर जानकारी दी है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement