तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन की पहली पोस्ट चर्चा में | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन की पहली पोस्ट चर्चा में

Date : 25-Jul-2024

 बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ियाें में से एक है। इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड के परफेक्ट कपल की लिस्ट में गिनी जाती है। अभिषेक और ऐश्वर्या इस समय अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर कई खबरें आईं कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। हाल ही में अभिषेक और ऐश्वर्या अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचे। दोनों को एक-दूसरे से दूर होते देखकर यह चर्चा फिर से छिड़ गई है। इसके बाद जब अभिषेक बच्चन ने अचानक तलाक वाली पोस्ट लाइक की तो फैंस हैरान रह गए। हालांकि, ये साफ नहीं है कि एक्टर ने तलाक वाली वो पोस्ट क्यों लाइक की। इसी तरह अब एक्टर अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं।

रिश्ते में दरार की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। अभिषेक ने जियो सिनेमा की फिल्म 'घुड़चढ़ी' का एक वीडियो शेयर किया है। अभिषेक ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने फिल्म की टीम को धन्यवाद दिया है। पार्थ समथान, खुशाली कुमार, संजय दत्त और रवीना टंडन की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म एक पिता और बेटे की कहानी बताती है, जो एक मां-बेटी की जोड़ी से प्यार करने लगते हैं। फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा, 'धन्यवाद निधि और बिनॉय। आपके और इस नई यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हूं।' अभिषेक ने इस वीडियो को फिल्म की स्टारकास्ट को टैग किया है। इस फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी इसी महीने 12 जुलाई को हुई थी। इस शादी में देश-विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शादी में अभिषेक अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए तो वहीं ऐश्वर्या बेटी आराध्या बच्चन के साथ अकेले नजर आईं। इस पूरी शादी में बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या बच्चन नजर नहीं आईं। इस शादी के बाद ही अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते की चर्चा एक बार फिर जोर पकड़ने लगी। हाल ही में दोनों की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें ये कपल एक साथ काफी खुश नजर आ रहा है। ऐसे में मीडिया में चल रही सभी बातें महज अफवाह बताई जा रही हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement