भगदड़ में घायल लड़के से न मिलने पर अल्लू अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

भगदड़ में घायल लड़के से न मिलने पर अल्लू अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी

Date : 16-Dec-2024

अभिनेता अल्लू अर्जुन को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 4 दिसंबर को 'पुष्पा 2' के प्रीमियर पर भगदड़ मच गई थी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। अल्लू अर्जुन को पुलिस ने शुक्रवार (13 दिसंबर, 2024) को गिरफ्तार किया था, बाद में जमानत दे दी गई, लेकिन उन्हें एक रात जेल में रहना पड़ा। इस पूरे गिरफ्तारी मामले के बाद अब अल्लू अर्जुन ने घायल लड़के को लेकर पोस्ट किया है।

पोस्ट में यह भी बताया गया है कि अल्लू अर्जुन घायल लड़के से मिलने क्यों नहीं गए। "मैं श्री तेज के बारे में बहुत चिंतित हूं जिनका एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल होने के बाद इलाज चल रहा है। चल रही कानूनी कार्रवाई के कारण अब मुझे उनसे और उनके परिवार से न मिलने की सलाह दी गई है। मेरी प्रार्थनाएँ उनके साथ हैं। मैं उनके मेडिकल खर्च और परिवार की अन्य जरूरतों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं।" अल्लू अर्जुन ने अपने पोस्ट में कहा, मैं उनसे और उनके परिवार से मिलने के लिए उत्सुक हूं।

अल्लू अर्जुन ने बच्चे के इलाज का खर्च उठाया

घटना को लेकर अल्लू अर्जुन की टीम ने सफाई दी है। एक्टर ने घायल बच्चे के इलाज का खर्च उठाया है। बच्चे के इलाज के लिए विदेश से विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाए गए हैं। साथ ही उनकी टीम ने कहा है कि ये कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है।

अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया और 14 दिसंबर को चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। अल्लू अर्जुन के घर लौटने के बाद चिरंजीवी, राणा दग्गुबाती, नागा चैतन्य, विजय देवरकोंडा, वेंकटेश समेत कई साउथ के अभिनेताओं ने उनसे मुलाकात की। इस घटना पर बॉलीवुड समेत साउथ के कई कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी। एक्टर्स ने कहा था कि भगदड़ की घटना के लिए फिल्म के एक्टर को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement