मौनी रॉय ने अपने नए प्रोजेक्ट 'सलाकार' की घोषणा | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

मौनी रॉय ने अपने नए प्रोजेक्ट 'सलाकार' की घोषणा

Date : 20-Dec-2024

 अभिनेत्री मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपने नए प्रोजेक्ट 'सलाकार' के संबंध में एक घोषणा की है। इस पोस्ट के साथ अभिनेत्रीरॉय ने अपने आगामी प्रोजेक्ट 'सलाकार' के सेट से पर्दे के पीछे की तस्वीरें शेयर कीं। क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर में रॉय निर्देशक फारुक कबीर के साथ पोज दे रही हैं। पोस्ट का कैप्शन देते हुए मौनी ने लिखा, "तैयार हो जाइए 2025 के लिए।"

फैंस इस प्रोजेक्ट और मौनी की भूमिका के बारे में अनुमान लगा रहे हैं। हालांकि, विवरण अभी तक गोपनीय हैं। फिल्म की रिलीज़ 2025 में तय की गई है। अपने अभिनय करियर के अलावा मौनी रॉय एक उद्यमी के रूप में भी अपनी छाप छोड़ी है। वह 'बदमाश' नामक एक रेस्टोरेंट चेन की मालकिन हैं। स्क्रीन पर हो या बाहर, मौनी अपने फैंस को हमेशा जोड़े रखती हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement