अभिनेता यश ने फैंस से की खास अपील | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

अभिनेता यश ने फैंस से की खास अपील

Date : 31-Dec-2024

 केजीएफ स्टार यश 8 जनवरी, 2025 को अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे। यह दिन उनके प्रशंसकों के लिए किसी बड़े त्योहार जैसा होता है। हर साल उनके फैंस इस दिन को दिवाली की तरह मनाते हैं, लेकिन इस बार यश ने अपने जन्मदिन से 10 दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक भावुक अपील की है।

यश ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक लंबा नोट पोस्ट करते हुए लिखा, "नए साल की शुरुआत के साथ, यह सोचने, वादा करने और एक नया रास्ता तय करने का समय है। आपने मुझ पर जो प्यार बरसाया है, वह अनोखा है। हालांकि, कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं भी हुई हैं। अब समय आ गया है कि हम अपने प्यार की भाषा बदलें, खास तौर पर जब बात मेरे जन्मदिन के जश्न की हो। प्यार दिखाने का मतलब बड़े पैमाने पर जश्न मनाना और भीड़ के जमा होने से नहीं होना चाहिए।"

आपकी सुरक्षा है सबसे बड़ा तोहफा

यश ने अपने फैंस से यह भी कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा यही होगा कि उनके प्रशंसक सुरक्षित रहें, अपने लक्ष्य को हासिल करें और खुशियां फैलाएं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे अपने जन्मदिन पर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे।

फैंस की सुरक्षा प्राथमिकता

यश की इस अपील के पीछे 2024 की एक दर्दनाक घटना है। उनके पिछले जन्मदिन पर 25 फुट ऊंचे कटआउट का अनावरण करते समय हुए हादसे में तीन प्रशंसकों की मौत हो गई थी। इस बार यश किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सादगी से जश्न मनाने का आग्रह कर रहे हैं।

यश की आगामी फिल्म

फैंस यश की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म उनकी पहले की फिल्मों की तरह ही एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement