'पुष्पा-2' के तूफानी रिकॉर्ड्स तोड़ेगी रणबीर कपूर की ये 2 फिल्में? | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

'पुष्पा-2' के तूफानी रिकॉर्ड्स तोड़ेगी रणबीर कपूर की ये 2 फिल्में?

Date : 02-Jan-2025

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा-2' साल 2024 की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म साबित हुई है। अब इस साल रणबीर कपूर की 2 फिल्में 'पुष्पा-2' के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती हैं। इनमें से एक फिल्म एनिमल पार्क भी बताई जा रही है।

बीते साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब हासिल करने वाली 'पुष्पा-2' ने अब तक 1184 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। ये कलेक्शन केवल भारत में किया है। वहीं पुष्पा-का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742 करोड़ रुपयों के पार चला गया है। पुष्पा-ने साल के अंत में आकर सभी फिल्मों की बैंड बजा दी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। 'पुष्पा-2' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को तोड़ने के लिए इस साल 2025 में कई धाकड़ फिल्में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन इनमें से इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सबसे बड़ी दावेदार 2 फिल्में मानी जा रही हैं। ये दोनों ही फिल्में रणबीर कपूर स्टारर होने वाली हैं। फैन्स ने यहां तक दावा कर दिया कि रणबीर कपूर की फिल्में 'रामायणऔर 'एनिमल पार्कअपनी बॉक्स ऑफिस कमाई से पुष्पा-का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। 

बता दें कि पुष्पा-ने अपने पहले सप्ताह में ₹725.8 करोड़दूसरे सप्ताह में ₹264.8 करोड़ और तीसरे सप्ताह में ₹129.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने चौथे शुक्रवार को ₹8.75 करोड़चौथे शनिवार को ₹12.5 करोड़चौथे रविवार को ₹15.65 करोड़चौथे सोमवार को ₹6.8 करोड़चौथे मंगलवार को ₹7.7 करोड़ और लगभग ₹13.15 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने 1 जनवरी तक भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹1,184.65 करोड़ हो गया। इसमें से पुष्पा 2 के हिंदी संस्करण ने ₹774.65 करोड़ कमाए जबकि इसके तेलुगु संस्करण ने ₹330.53 करोड़ कमाए। फिल्म के तमिलमलयालम और कन्नड़ संस्करणों ने क्रमशः ₹57.65 करोड़, ₹14.14 करोड़ और ₹7.68 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं पुष्पा-की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो अब तक 1742 करोड़ रुपयों तक आंकड़ा पहुंच गया है। 

बता दें कि 2026 में रणबीर कपूर की 2 बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं। इनमें से एक तो डायरेक्टर नितीश तिवारी की फिल्म 'रामायणहै। रणबीर कपूर और साइ पल्लवि स्टारर ये फिल्म 2 पार्ट में बनने वाली है। बताया जा रहा है कि इसका एक पार्ट 2026 में रिलीज हो सकता है। ये फिल्म रामायण की कहानी पर बनने वाली है। फैन्स का मानना है कि अगर ये फिल्म अच्छी बनती है तो बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा-का रिकॉर्ड टूट सकता है। वहीं रणबीर कपूर की एक और फिल्म 'एनिमल पार्कभी चर्चा में है। इससे पहले 'एनिमलफिल्म में रणबीर कपूर ने खूब गर्दा उड़ाया था और बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। अब माना जा रहा है कि ये एनिमल पार्क भी 2025 में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म भी पुष्पा-का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement