‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए राज कपूर को पहली नजर में पसंद आई थी यह एक्ट्रेस | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए राज कपूर को पहली नजर में पसंद आई थी यह एक्ट्रेस

Date : 02-Jan-2025

राज कपूर (Raj Kapoor) की निर्देशित फिल्म राम तेरी गंगा मैली का जिक्र अक्सर होता है। इस मूवी से जुड़े अनेक किस्से अक्सर सुनने में आते रहते हैं। फिल्म में मंदाकिनी के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। हालांकि इस किरदार के लिए वह पहली पसंद नहीं थीं। अब एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया है कि उनके हाथ से यह फिल्म किस वजह से निकल गई थी।

दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर (Raj Kapoor) की निर्देशित फिल्म 'राम तेरी गंगा मैलीका जिक्र कई वजहों से सबसे ज्यादा होता है। इसमें राजीव कपूर और मंदाकिनी ने मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। साल 1985 की इस मूवी में मंदाकिनी के अभिनय को खूब पसंद किया गयालेकिन इसके लिए वह मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं।

राम तेरी गंगा मैली का ऑफर एक अन्य एक्ट्रेस को दिया गया थाजिसके लिए उन्होंने एक फोटोशूट भी कराया था। सालों बाद अभिनेत्री ने खुद इस बात का खुलासा किया है। खास बात है कि अब वह मशहूर अभिनेत्री राजनीति में भी सक्रिय हैं।

खुशबू सुंदर थी मेकर्स की पहली पसंद

विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में पॉलिटिशियन और एक्ट्रेस खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) ने खुलासा किया है कि राज कपूर की पॉपुलर फिल्म राम तैरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) के लिए वह मेकर्स की पहली पसंद थींलेकिन एक अहम कारण के चलते एक्ट्रेस को उस मूवी में रोल नहीं मिल पाया था।

इस वजह से हाथ से निकली थी फिल्म

एक्ट्रेस और पॉलीटिशयन खुशबू सुंदर ने राम तेरी गंगा मैली में रोल न मिलने की वजह का खुलासा भी किया है। दरअसलफिल्म की शूटिंग के समय एक्ट्रेस की उम्र 14 साल से भी कम थी। ऐसे में राज कपूर को उन्हें मां के किरदार में दिखाना सही नहीं लगा। खुशबू ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 'मैं 14 साल की पूरी भी नहीं थी तो राज जी का कहना था कि ये खुद बच्ची लगेगी और उसके हाथ में बच्चा बिल्कुल भी सही नहीं लगेगा। इस वजह से मैं फिल्म के उस किरदार में काम नहीं कर पाई थी।'

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement