अभिजीत भट्टाचार्य ने खुलासा किया कि क्यों वह शाहरुख खान के साथ सुलह नहीं चाहते, कसा तंज- खुद ही गाने बना और गा लेंगे! | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

अभिजीत भट्टाचार्य ने खुलासा किया कि क्यों वह शाहरुख खान के साथ सुलह नहीं चाहते, कसा तंज- खुद ही गाने बना और गा लेंगे!

Date : 04-Jan-2025

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया है कि वह क्यों शाहरुख खान के साथ सुलह नहीं करना चाहते। उन्होंने शाहरुख की तारीफ की और उन्हें सभी खानों के बीच बड़ा राष्ट्रवादी बताया। पर तंज भी कसा कि शाहरुख खुद ही अपने गाने प्रोड्यूस कर सकते हैं और गा सकते हैं। सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पिछले काफी समय से शाहरुख खान पर किए गए कमेंट्स के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने पहले भी शाहरुख संग अपने झगड़े पर बात की थी और अब एक बार फिर रिएक्ट किया है। अभिजीत ने यह भी बताया कि वह अब शाहरुख के साथ पैच-अप क्यों नहीं कर सकते और क्यों उनके लिए गाना नहीं गा सकते।

अभिजीत भट्टाचार्य ने 'बॉलीवुड ठिकाना' को दिए इंटरव्यू में कहा कि कहा कि बड़ी समस्या उनकी अनबन नहीं है, बल्कि ट्रोल्स द्वारा इस बारे में की गए कमेंट्स हैं। सिंगर ने यह भी माना कि सफलता का स्वाद चखने के बाद उनका दिमाग खराब हो गया था। साथ ही कहा कि शाहरुख के साथ काम शुरू करने के बाद उन्होंने कई ऑफर ठुकरा दिए थे।

अभिजीत ने बताया क्यों नहीं करेंगे शाहरुख से पैचअप

अभिजीत भट्टाचार्य से जब पूछा गया कि वह शाहरुख संग पैचअप क्यों नहीं कर लेते और क्यों उनके लिए कोई गाना गाते, तो वह तंज कसते हुए बोले, 'इन मतभेदों का उभरना ज़रूरी था। अगर वो नहीं होते तो 'लुंगी डांस' कैसे अस्तित्व में होता? वो अपने गाने खुद बना सकते हैं और गा सकते हैं।'

'ट्रोल्स ने स्थिति बदतर कर दी'

उन्होंने आगे कहा, 'वैसे भी, वो मेरे ट्रैक को 'शाहरुख खान के गाने' कहते हैं। हम लड़ नहीं रहे हैं। लेकिन इन तुच्छ ट्रोल्स के कारण स्थिति और भी बदतर हो रही है।

'सक्सेस से मेरा दिमाग खराब हो गया था'

अभिजीत भट्टाचार्य ने फिर शाहरुख संग काम करने के वक्त को याद किया और कहा, 'सक्सेस मिलने के बाद मेरा दिमाग खराब हो गया। 'यस बॉस' के बाद मेरा दिमाग खराब हो गया। मैं बहुत चूज़ी हो गया। मैं सिर्फ हाई क्वालिटी वाले गाने ही कर रहा था। विषम परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए मैं अकसर झूठ बोलता था। मैं उन्हें बताता था कि मैं रास्ते में हूं, लेकिन कभी पहुंचता नहीं था। शायद मैंने गलत फैसला किया, लेकिन मैं शाहरुख की आवाज बनने के प्रति बहुत वफादार था।'

 

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement