नए साल की शुरुआत में वरुण धवन ने मुंबई में खरीदा आलीशान फ्लैट | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

नए साल की शुरुआत में वरुण धवन ने मुंबई में खरीदा आलीशान फ्लैट

Date : 08-Jan-2025

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 25 दिसंबर को वरुण धवन ने 'बेबी जॉन' रिलीज कर अपने फैन्स को खास तोहफा दिया। उन्होंने नए साल की शुरुआत में मुंबई में एक आलीशान फ्लैट खरीदा है।

वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल ने मुंबई के जुहू में 3 जनवरी को एक नया घर खरीदा है। यह फ्लैट करीब 5 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में फैला हुआ है। मुंबई में प्राइम लोकेशन पर बने इस फ्लैट के लिए वरुण धवन ने 2.67 करोड़ की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। इस घर की कीमत 44.52 करोड़ रुपये है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement