कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की कमाई में गिरावट, 6 दिनों की कुल कमाई 13.25 करोड़ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की कमाई में गिरावट, 6 दिनों की कुल कमाई 13.25 करोड़

Date : 23-Jan-2025

 एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म 'इमरजेंसी' ने रिलीज होने के छठे दिन महज 85 लाख रुपये का कारोबार किया है। फिल्म 'इमरजेसी' ने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन 3.6 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 4.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 1.05 करोड़ रुपये, पांचवें दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की 6 दिनों की कुल कमाई अब 13.25 करोड़ हो गई है।

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवाद से घिरी रही है। अब इस फिल्म को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है। इस फिल्म को पंजाब में भी बैन करने की मांग हो रही थी। इस फिल्म की कहानी पर कांग्रेस ने भी आपत्ति जताई है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में कंगना रनौत ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म में कंगना रनौत की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है | 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement