'डॉन-3' में एक्टर विक्रांत मैसी निभाएंगे विलेन का किरदार | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

'डॉन-3' में एक्टर विक्रांत मैसी निभाएंगे विलेन का किरदार

Date : 29-Jan-2025

रणवीर सिंग और कियारा अडवाणी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'डॉन-3' की मनोरंजन जगत में खूब चर्चा हो रही है। 2006 में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म 'डॉन' को भी काफी पसंद किया गया था। इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल भी दर्शकों का पसंदीदा बन गया। इसके बाद कई सालों तक दर्शक 'डॉन' के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' की घोषणा की है और इसके बाद हर कोई काफी उत्साहित है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 'डॉन-3' में विलेन के रोल के लिए एक्टर विक्रांत मैसी को अप्रोच किया गया है। खलनायक की भूमिका के लिए अभिनेता को चुना गया है। तो 'डॉन-3' में रणवीर सिंग और विक्रांत मैसी कोंटे की टक्कर देखने को मिलेगी। लेकिन अभी तक फिल्म के मेकर्स या विक्रांत मैसी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विक्रांत मैसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्टर विक्रांत मैसी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर सुर्खियों में थे। ये फिल्म 15 नवंबर को रिलीज किया गया था। इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। साथ ही इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा नजर आई थीं। इसके अलावा एक्टर ने 'सेक्टर 36', '12वीं फेल' और 'गैस लाइट', 'फॉरेंसिक' और 'हसीना दिलरुबा' जैसी फिल्मों में काम किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement