कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम की पीठ में उठा था दर्द, पाेस्ट कर दी जानकारी | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम की पीठ में उठा था दर्द, पाेस्ट कर दी जानकारी

Date : 03-Feb-2025

मनोरंजन जगत के कई कलाकारों को अक्सर अपने निजी जीवन में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ता है। कठिनाइयों को एक तरफ रखकर वे अपनी कला प्रस्तुत करते हैं। ऐसे ही प्रसिद्ध गायक सोनू निगम के साथ कुछ घटित हुआ है। सोनू निगम फिलहाल पीठ दर्द से पीड़ित है। उनका इलाज भी चल रहा है। हाल ही में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान भी उन्हें पीठ में दर्द होने की शिकायत की थी। इसके बाद भी उन्होंने गीत गाये।

यह दावा कॉन्सर्ट के बाद सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर किया और अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी। इस वीडियो में सोनू निगम एक कॉन्सर्ट के दौरान मंच के पीछे पीठ दर्द से कराहते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथउन्होंने लिखा, "बीती रात यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दिन था, लेकिन यह संतोषजनक भी था। गाते समय मेरी रीढ़ की हड्डी में ऐंठन हो गई। ऐसा लगा जैसे कोई मेरी पीठ में छुरा घोंप रहा होए लेकिन मैं किसी तरह कॉन्सर्ट पूरा किया। मुझे खुशी है कि मैं अब भी खुश हूँ। कॉन्सर्ट अच्छा रहा। मैं लोगों को निराश नहीं करना चाहता, मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। सोनू की इसपोस्ट पर उनके प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

सोनू निगम एक संगीत निर्देशक, गायक, डबिंग कलाकार और अभिनेता हैं। उन्होंने हिंदी और कई अन्य भाषाओं में गीत गाए हैं। सोनू को अब तक पद्मश्री और राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं। सोनू निगम को उनके प्रशंसकों ने 'आधुनिक रफी' की उपाधि दी गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement