राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि डिजाइन परंपरा और आधुनिकता के बीच सेतु का काम करता है | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि डिजाइन परंपरा और आधुनिकता के बीच सेतु का काम करता है

Date : 28-Feb-2025

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समकालीन चुनौतियों के लिए अभिनव समाधान प्रदान करने में डिजाइन क्षेत्र द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। अहमदाबाद में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि डिजाइन परंपरा और आधुनिकता के बीच एक सेतु का काम करता है। यह संयोजन नवाचार को बढ़ावा देता है और हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत की समृद्ध डिजाइन प्रणालियों, विशेष रूप से पुराने, कम-ज्ञात डिजाइनों का अध्ययन और दस्तावेजीकरण करने की आवश्यकता पर बल दिया। सामाजिक परिवर्तन लाने में डिजाइन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपति ने स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता और आवास जैसे विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से संबंधित वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए अभिनव समाधान प्रदान करने के लिए भारतीय डिजाइन उद्योग और एनआईडी जैसे संस्थानों की प्रशंसा की। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने छात्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन-डिजाइन इन इंडिया, डिजाइन फॉर द वर्ल्ड को साकार करने का आग्रह किया। उन्होंने छात्रों से अमृत काल में एक नया भारत बनाने में योगदान देने को कहा। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement