'कृष 4' को लेकर खुलासा, एक्टिंग के साथ निर्देशन भी करेंगे ऋतिक रोशन | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

'कृष 4' को लेकर खुलासा, एक्टिंग के साथ निर्देशन भी करेंगे ऋतिक रोशन

Date : 29-Mar-2025

हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय सीक्वलाें में से एक 'कृष' है, जिसने ऋतिक रोशन को जबरदस्त प्रशंसा का आधार दिया। अब तक इस फ्रेंचाइजी की तीन फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी हैं और दर्शक बेसब्री से इसके चौथे भाग का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में 'कृष 4' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्देशन और निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी शेयर की गई है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म निर्देशक राकेश रोशन ने कुछ महीने पहले निर्देशन से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा कि कृष 4 एक बड़ी फिल्म होगी और बजट के कारण फिल्म को बनने में समय लगेगा। अब फिल्म के बारे में एक अपडेट आया है। आदित्य चोपड़ा इस फिल्म का निर्माण करेंगे। फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन फिल्म 'कृष 4' का निर्देशन करेंगे। अभिनय के साथ-साथ वह निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

भारत मेें 'कृष' एक फिल्मी सुपरहीरो है। वर्ष 2003 में आई 'कोई मिल गया' का पहला सीक्वल का नाम 'कृष' था। यह 2006 में रिलीज हुई थी। फिर 2013 में 'कृष 3' आई। 'कृष' में प्रियंका चोपड़ा मुख्य अभिनेत्री थीं। 'कृष 3' में कंगना रनौत ऋतिक की नायिका थीं। 'कृष' बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के बीच लोकप्रिय है। अब सभी को इस बात की उत्सुकता है कि 'कृष 4' में विलेन का किरदार कौन निभाता नजर आएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement