इप्टा का ग्रीष्मकालीन बाल नाट्य प्रशिक्षण शिविर 25 मई से, तीन स्थानों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

इप्टा का ग्रीष्मकालीन बाल नाट्य प्रशिक्षण शिविर 25 मई से, तीन स्थानों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

Date : 24-May-2025

रायगढ़। इप्टा रायगढ़ गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं उनकी रंगमंचीय प्रतिभा को निखारने के लिए ग्रीष्मकालीन बाल नाट्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करता रहा है। इस वर्ष भी तीन स्थानों पर बच्चों को नाट्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को जारी व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार सिद्धिविनायक कॉलोनी इप्टा कार्यालय, प्रज्ञा विद्या मंदिर मालीडीपा एवं स्वामी विवेकानंद स्कूल रेलवे बंगला पारा में भारतीय जन नाट्य संघ के प्रशिक्षित निर्देशकों के निर्देशन में 25 मई से सुबह सात बजे से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन बाल नाट्य प्रशिक्षण शिविर में थियेटर गेम्स, एक्सरसाइजेस के अलावा अभिनय, संगीत, नृत्य, माइम एवं मूवमेंट्स सिखाई जाएंगी। शिविर में तैयार हुए नाटक, नृत्य या गीतों का मंचन 8 जून 2025 को किया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement