कमल, गुड़हल से मौलश्री तक, गर्मियों में ट्राई करें 'फूलों' से बनी चाय, पूरे दिन बनी रहेगी ताजगी और एनर्जी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Health & Food

कमल, गुड़हल से मौलश्री तक, गर्मियों में ट्राई करें 'फूलों' से बनी चाय, पूरे दिन बनी रहेगी ताजगी और एनर्जी

Date : 18-Apr-2026

 

आयुर्वेद में फूलों को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है. ये फूल न सिर्फ पूजा और श्रृंगार में इस्तेमाल होते हैं, बल्कि सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में शरीर और मन दोनों को ताजगी और एनर्जी देने में भी मदद करते हैं. इन फूलों से बनी चाय एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो इम्युनिटी बढ़ाती है, तनाव कम करती है और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखती है.

गर्मियों में चाय के शौकीनों के लिए मुश्किल हो जाती है. गरम चाय शरीर को और गर्म कर देती है, पसीना बढ़ाती है, और कभी-कभी थकान भी महसूस होती है, लेकिन अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और गर्मी में भी ताजगी और एनर्जी बनाए रखना चाहते हैं, तो फूलों से बनी हर्बल टी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है.  आयुर्वेद में फूलों को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है. ये फूल न सिर्फ पूजा और श्रृंगार में इस्तेमाल होते हैं, बल्कि सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में शरीर और मन दोनों को ताजगी और एनर्जी देने में भी मदद करते हैं. इन फूलों से बनी चाय एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो इम्युनिटी बढ़ाती है, तनाव कम करती है और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखती है.

कमल की चाय

कमल की चाय गर्मी में बुखार, प्यास और जलन से राहत देती है. यह मन को शांत रखती है और अच्छी नींद लाती है. गुड़हल या हिबिस्कस विटामिन सी से भरपूर होती है. इससे बनी चाय ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है, इम्युनिटी बूस्ट करती है और त्वचा को चमकदार बनाती है. गर्मी में यह शरीर को ठंडक प्रदान करती है. वहीं, गुलाब की चाय गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चाय है. यह मूड अच्छा रखती है, तनाव कम करती है, त्वचा निखारती है और दिन भर की थकान दूर करती है. पाचन भी सुधारती है.

पारिजात या हरसिंगार की चाय

पारिजात या हरसिंगार की चाय जोड़ों के दर्द, सूजन और बुखार में रामबाण है. सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाती है. बनफशा की चाय खांसी, सांस की समस्या और त्वचा रोगों में फायदेमंद और तनाव दूर करके मन को शांत रखती है. वहीं, कृष्णकमल या पैशन फ्लावर की चाय चिंता, अनिद्रा और तनाव दूर करने में बेहद उपयोगी है. यह अच्छी नींद लाती और मूड सुधारती है.

मौलश्री की चाय

मौलश्री की चाय बुखार, पुरानी खांसी और त्वचा की समस्याओं में राहत देती है. इस फूल को सर्वगुण संपन्न कहा जाता है. यह तनाव दूर करने में भी कारगर है. विष्णुकांता की चाय याददाश्त बढ़ाती है, दिमाग शांत रखती और एनर्जी बूस्ट करती है. इसका नीला रंग बदलना भी आकर्षक है. वहीं, सूरजमुखी और जैस्मिन की चाय बुखार, सूजन और चिंता दूर करने में मददगार है. लैवेंडर की चाय रिलैक्सेशन के लिए सबसे अच्छी होती है, त्वचा चमकाती है और गर्मी की थकान मिटाती है.

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement