विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' अब बनी 'द बंगाल फाइल्स' | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' अब बनी 'द बंगाल फाइल्स'

Date : 11-Jun-2025

विवेक रंजन अग्निहोत्री अब अपनी चर्चित ट्रिलॉजी की तीसरी कड़ी के साथ दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं। पहले इसे 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' के नाम से जाना जा रहा था, लेकिन अब उसे 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' नाम की नई पहचान मिली है। यह फिल्म अब 5 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म के निर्माताओं अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और खुद विवेक अग्निहोत्री ने यह नाम बदलाव जनता की भावनाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए किया है।

ये फिल्म विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'फाइल्स' ट्रिलॉजी की तीसरी किश्त है, जिसमें इससे पहले 'द ताशकंद फाइल्स' (2019) और 'द कश्मीर फाइल्स' (2022) आ चुकी हैं। ये अगली फिल्म 1940 के दशक में विभाजन से पहले वाले बंगाल में हुए सांप्रदायिक दंगों पर आधारित है, खासतौर पर डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखाली दंगों पर फोकस करती है। अग्निहोत्री ने इन घटनाओं को 'हिंदुओं का नरसंहार' बताया है और इस फिल्म के ज़रिए वो भारतीय इतिहास के इस अनदेखे हिस्से को सामने लाना चाहते हैं।

इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। शूटिंग के दौरान कई मुश्किलें आईं, खासकर सुरक्षा को लेकर, जिसकी वजह से कोलकाता की बजाय मुंबई में फिल्माया गया। इसके बावजूद विवेक अग्निहोत्री और उनकी टीम ने ये प्रोजेक्ट पूरा कर लिया है और अब ये अहम कहानी पूरे देश के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं।

कुछ महीने पहले मेकर्स ने फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया था, जिसमें वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का डर पैदा कर देने वाला फर्स्ट लुक दिखाया गया था। वो एक सुनसान कॉरिडोर में सफेद दाढ़ी और थके-हारे लुक में चलते नजर आते हैं और जली हुई ज़ुबान से संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हैं।

'द दिल्ली फाइल्स' को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम किरदारों में नजर आएंगे। ये फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस ने पेश की है और विवेक की 'फाइल्स' ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें पहले 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द ताशकंद फाइल्स' शामिल हैं। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement