मेकर्स की कड़ी चेतावनी- 'द राजा साब' का फुटेज वायरल होने पर होगी सख्त कार्रवाई | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Art & Music

मेकर्स की कड़ी चेतावनी- 'द राजा साब' का फुटेज वायरल होने पर होगी सख्त कार्रवाई

Date : 14-Jun-2025

साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द राजा साब' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर निर्देशक मारुथि कर रहे हैं। फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज किया जाएगा, जिसे लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है। इसी बीच निर्माताओं ने टीजर रिलीज से पहले सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। उनका साफ कहना है कि अगर टीजर आधिकारिक रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक होता है, तो इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

'द राजा साब' की टीम ने फिल्म की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर चेतावनी जारी करते हुए लिखा, "अगर 'द राजा साब' की कोई भी सामग्री लीक होती पाई गई, तो संबंधित हैंडल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसे तत्काल निलंबित कर दिया जाएगा। हम सभी से अपील करते हैं कि इस सिनेमाई अनुभव की सुरक्षा में हमारा साथ दें। जिम्मेदारी से जश्न मनाएं और सतर्क रहें।"

इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्माण टी. जी. विश्व प्रसाद कर रहे हैं, और इसका निर्देशन मारुथि ने किया है। टीजर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement