आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग, सलमान और शाहरुख भी पहुंचे | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Art & Music

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग, सलमान और शाहरुख भी पहुंचे

Date : 20-Jun-2025

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग हाल ही में रखी गई। बॉलीवुड में स्क्रीनिंग में कई कलाकार शामिल हुए। सलमान और शाहरुख भी पहुंचे। दोनों के साथ आमिर की खास दोस्ती साफ झलक रही थी। स्क्रीनिंग के दौरान आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट ने खास ध्यान खींचा। आमिर गौरी का हाथ थामे मीडिया के सामने आए। दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए। बाद में आमिर के छोटे बेटे आजाद भी उनके बीच खड़े होकर पोज देते नजर आए।

आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर अपनी गर्लफ्रेंड को सभी से मिलवाया। वे 46 साल की गौरी को 2 साल से डेट कर रहे हैं। हाल ही में आमिर अपनी एक्स-वाइव्स के साथ नहीं बल्कि गौरी के साथ 'सितारे ज़मीन पर' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। वे उनका हाथ थामे कैमरे के सामने आए। गौरी ने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वे खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आमिर व्हाइट ड्रेस कोड में थे। बाद में आमिर के छोटे बेटे आज़ाद भी आए। तीनों ने कैमरे के सामने पोज दिए। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इतना ही नहीं, शाहरुख खान और सलमान खान भी अपने दोस्त की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे। फिल्म के बच्चों के साथ शाहरुख़ ने खूब मस्ती की। सलमान भी अच्छे मूड में पैपराज़ी से बातचीत करते नज़र आए।

'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस रेखा, एक्टर विक्की कौशल, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, फराह खान, तमन्ना भाटिया, हिमेश रेशमिया भी शामिल हुए. फिल्म आज से हर जगह रिलीज हो गई है।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement