अभिनेता आर. माधवन जल्द ही फिल्म 'आप जैसा कोई' में नजर आएंगे, ट्रेलर रिलीज | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Art & Music

अभिनेता आर. माधवन जल्द ही फिल्म 'आप जैसा कोई' में नजर आएंगे, ट्रेलर रिलीज

Date : 26-Jun-2025

अभिनेता आर माधवन को पिछली बार 'केसरी-2' में देखा गया था, जहां उनके अभिनय को दर्शकों और आलोचकों से खूब सराहना मिली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। अब माधवन एक नए प्रोजेक्ट के साथ लौट रहे हैं। वह जल्द ही फिल्म 'आप जैसा कोई' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। इस फिल्म में माधवन की जोड़ी पहली बार फातिमा सना शेख के साथ बनी है, अब फिल्म के निर्माताओं ने 'आप जैसा कोई' का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जो लोगो को पसंद नहीं आ रहा है।

'आप जैसा कोई' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिल्म की कहानी एक पितृसत्तात्मक सोच रखने वाले अधेड़ उम्र के शिक्षक और एक खुले विचारों वाली युवा शिक्षिका के बीच रिश्ते को लेकर बुनी गई है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे दो विपरीत सोच वाले लोग एक शादी के प्रस्ताव के जरिए एक-दूसरे की जिंदगी से टकराते हैं। जहां कुछ दर्शकों ने ट्रेलर को "लीक से हटकर और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी" बताया है, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे फेमिनिस्ट प्रोपेगेंडा कहकर आलोचना कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया, "फिर से एक फेमिनिस्ट प्रोपेगेंडा फिल्म।" दूसरे ने इसे सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'मिसेस' की कॉपी करार दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा, "आर माधवन ऐसी चीप फिल्में क्यों कर रहे हैं?" हालांकि इन आलोचनाओं के बीच, कुछ लोगों ने ट्रेलर की सराहना भी की है और फिल्म की थीम को समाज की रूढ़िवादी सोच पर सवाल उठाने वाली बताया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दर्शकों के बीच क्या प्रभाव छोड़ती है।

'आप जैसा कोई' का प्रीमियर 11 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने अदार पूनावाला और सोमेन मिश्रा के साथ मिलकर किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement