सलमान खान ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस ने ढूंढ लिया अगली फिल्म का पोस्टर | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Art & Music

सलमान खान ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस ने ढूंढ लिया अगली फिल्म का पोस्टर

Date : 04-Jul-2025

बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में अपने लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अपने दमदार अभिनय और दरियादिल स्वभाव के लिए मशहूर सलमान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके फैंस हमेशा उनकी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानने को बेताब रहते हैं। अब एक बार फिर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया है।

सलमान खान ने आधी रात को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास पोस्ट साझा किया, जो तेजी से वायरल हो गया है। इस पोस्ट में वह ब्लू टी-शर्ट पहने बेहद स्टाइलिश अंदाज में पोज़ देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक प्रेरणादायक संदेश भी लिखा है। सलमान ने कैप्शन में लिखा, "मेहनत करो सही दिशा में। उन्हीं पर वो मेहरबान और बनाएगा उन्हीं को उनके हुनर का पहलवान। अंग्रेजी में आप अनुवाद कर सकते हैं।" सलमान का यह मैसेज ना सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि फैंस को उनके सकारात्मक सोच की एक झलक भी देता है।

सलमान की इस पोस्ट में फैंस की नजर एक खास चीज पर टिक गई। दरअसल, फोटो में सलमान के पीछे एक टेबल पर उनका ही एक पोस्टर रखा नजर आ रहा है। इसी पोस्टर को देखकर फैंस कयास लगाने लगे कि यह शायद उनकी आने वाली फिल्म का है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "भाई की नई फिल्म का हिंट मिल गया फोटो में!" वहीं कई अन्य फैंस भी पोस्टर को लेकर कयास लगाते नजर आए कि सलमान जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं।

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' कुछ समय पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, इस असफलता से सलमान ने हार नहीं मानी है। अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुट चुके हैं। 'सिकंदर' के बाद सलमान अब अपूर्व लाखिया की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें वह कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष पर आधारित होगी। देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म में सलमान का दमदार रोल उनके करियर के लिए एक नया मोड़ साबित हो सकता है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement