मनोज बाजपेयी का संघर्ष और दो शादियों वाला निजी जीवन | The Voice TV

Quote :

"हिम्मत और मेहनत मिलकर हर असंभव को संभव बना देते हैं।"

Art & Music

मनोज बाजपेयी का संघर्ष और दो शादियों वाला निजी जीवन

Date : 30-Nov-2025

 मनोज बाजपेयी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते समय काफी संघर्ष किया। दशकों से बॉलीवुड में काम कर रहे इस अभिनेता ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अलग मुकाम हासिल किया है। बड़ी फिल्मों से लेकर कल्ट सिनेमा तक, उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई और उन्हें चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले।

हालांकि, उनकी निजी जिंदगी हमेशा मीडिया की नजरों से दूर रही। मनोज बाजपेयी की जिंदगी का एक दिलचस्प पहलू उनकी दो शादियां हैं। पहली शादी उन्होंने अपने गांव बेलवा, बिहार में की थी, माता-पिता की सहमति से। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उन्होंने शादी के तुरंत बाद मुंबई का रुख किया।

उनकी पहली पत्नी के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। सूत्रों के अनुसार, पैसों की तंगी और मुश्किल दौर ने उनकी शादी में दरार डाल दी और यह शादी टूट गई। इसके बाद मनोज बाजपेयी ने दूसरी शादी की, और उनकी पत्नी शबाना रजा हैं।

 

मनोज बाजपेयी का करियर और निजी जीवन दोनों ही उनके संघर्ष और समर्पण की कहानी कहते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement