धर्मेंद्र की याद में आयोजित हुई प्रार्थना सभा, शत्रुघ्न सिन्हा और हेमा मालिनी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Art & Music

धर्मेंद्र की याद में आयोजित हुई प्रार्थना सभा, शत्रुघ्न सिन्हा और हेमा मालिनी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Date : 30-Nov-2025

 बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। कई सितारों ने उन्हें “एक युग का अंत” बताया।

धर्मेंद्र के बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने पिता की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन किया। वहीं, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स अकाउंट पर धर्मेंद्र और उनके परिवार के साथ कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि धर्मेंद्र ने कई लोगों के जीवन को छुआ और उनका योगदान हमेशा जीवित रहेगा।

गुरुवार को धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने भी बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ नामक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस मौके पर उनके बच्चे अजीता और विजेता, पोते करण और राजवीर, और अभिनेता अभय देओल भी मौजूद रहे।

धर्मेंद्र की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “धरम जी मेरे लिए सब कुछ थे — पति, पिता, दोस्त और मार्गदर्शक। वह हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।”

धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में कई यादगार फिल्में दी हैं, जिनमें 'सीता और गीता', 'राजा जानी', 'जुगनू', 'यादों की बारात', 'दोस्त', 'शोले', 'धरम वीर' और 'चरस' शामिल हैं। वह आखिरी बार अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ में स्क्रीन पर दिखाई देंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement