‘धुरंधर’ दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, ‘पुष्पा 2’ और ‘छावा’ को छोड़ा पीछे | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Art & Music

‘धुरंधर’ दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, ‘पुष्पा 2’ और ‘छावा’ को छोड़ा पीछे

Date : 14-Dec-2025

 आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म ने दूसरे शनिवार को 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ (46 करोड़) और विक्की कौशल की ‘छावा’ (44 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

धुरंधर का दूसरे शनिवार का प्रदर्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने नौवें दिन 53 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, हालांकि यह आंकड़ा अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है। इस कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 292.75 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।

इससे फिल्म ने रणवीर सिंह की ‘सिंबा’ (240 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है और अब ‘पद्मावत’ (302.15 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़ने की राह पर है।

पहले नौ दिनों का कलेक्शन

  • पहला दिन: 28 करोड़

  • दूसरा दिन: 32 करोड़

  • तीसरा दिन: 43 करोड़

  • चौथा दिन: 23 करोड़

  • पांचवा दिन: 27 करोड़

  • छठा दिन: 27 करोड़

  • सातवां दिन: 27 करोड़

  • आठवां दिन: 32 करोड़

  • नौवां दिन: 53 करोड़

पहले हफ्ते में फिल्म ने 207.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

फिल्म और कलाकारों की जानकारी
‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स हैं। कहानी, एक्शन और म्यूजिक को दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म में एक आइटम सॉन्ग भी है, जिसे क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने परफॉर्म किया है। इसके गाने और सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement