बादशाह ने चुपचाप की दूसरी शादी, तस्वीरें वायरल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

बादशाह ने चुपचाप की दूसरी शादी, तस्वीरें वायरल

Date : 24-Mar-2026

 मशहूर रैपर बादशाह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं। एक ओर उनका हालिया गाना 'टटीरी' कथित अश्लीलता के आरोपों के चलते विवादों में घिरा हुआ है, वहीं दूसरी ओर उनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह ने अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी के साथ गुपचुप शादी रचा ली है।

दरअसल, 24 मार्च को ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें बादशाह और ईशा शादी के पारंपरिक जोड़े में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में वरमाला पहनते और पंडित के निर्देशानुसार शादी की रस्में निभाते देखा जा सकता है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक बादशाह या ईशा रिखी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि बादशाह और ईशा रिखी के बीच डेटिंग की खबरें लंबे समय से सामने आती रही हैं। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त की पार्टी में हुई थी और इसके बाद कई मौकों पर उन्हें साथ देखा गया। पिछले साल करण औजला के एलबम लॉन्च इवेंट में भी दोनों की मौजूदगी ने इन अफवाहों को हवा दी थी।

गाैरतलब है कि बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी, जिनसे उनका 2020 में तलाक हो गया था और उनकी एक बेटी भी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement