नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया, मिस वर्ल्ड में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

Art & Music

नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया, मिस वर्ल्ड में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

Date : 17-Apr-2023

 मुंबई । ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने जीत लिया है। इस खास मौके पर नंदिनी को पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया। 

नंदिनी गुप्ता राजस्थान कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं। अब नंदिनी मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश को रिप्रेजेंट करेंगी।

मिस इंडिया के फर्स्ट रनर अप दिल्ली की श्रेया पूंजा रही और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनर-अप रहीं।

बता दें कि फेमिना मिस इंडिया का आयोजन इस बार मणिपुर में हुआ था। मिस इंडिया 2023 इवेंट में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से समा बांधा। मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने शो को होस्ट किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement