वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय का निधन | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

Editor's Choice

वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय का निधन

Date : 02-Sep-2024

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय का रविवार को अकस्मात घर में हुई एक दुर्घटना में निधन हो गया। उनके निधन पर पत्रकारिता जगत में शोक का माहौल है। कल निगम बोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 जानकारी के अनुसार उनके घर पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें हुई दुर्घटना में वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया।

 उनके निधन पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने दुख जताते हुए कहा है कि हम वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय के असामयिक निधन से स्तब्ध और दुखी हैं। ईश्वर उनके परिवार और मित्रों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मीडिया जगत के उनके मित्र उन्हें हमेशा याद करेंगे।

उमेश उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग से भी जुड़े रहे हैं। उनके निधन पर अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार, लेखक व हमारे मित्र उमेश उपाध्याय का अकस्मात निधन सभी के लिए अत्यधिक दुखद है। उन्होंने मीडिया जगत में चार दशक से अधिक सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपनी गहरी छाप छोड़ी है। वे सतत हँसमुख रहते हुए कार्यरत रहे।

वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय का जन्म 1959 में मथुरा में हुआ था। 1980 में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले उमेश के पास प्रिंट रेडियो टीवी और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में करीब चार दशक का अनुभव रहा है। उन्होंने कई बड़े टीवी चैनलों में विभिन्न पदों पर काम किया है।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement