अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए बिलासपुर में व्यापक तैयारियां शुरु | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

National

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए बिलासपुर में व्यापक तैयारियां शुरु

Date : 12-Jun-2026

 बिलासपुर 12 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा इस वर्ष की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" निर्धारित की गई है। इसी क्रम में जिले के सभी शासकीय विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय निकायों एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। इस वर्ष की थीम स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने सभी विभागों, संस्थाओं, विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से योग दिवस के आयोजनों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बड़े स्तर पर जनभागीदारी के साथ विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास भी किया जाएगा।वोयोग सत्र में भाग लेने के इच्छुक नागरिक टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी विभागों एवं संस्थाओं से इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement